“गुना में बोरवेल में गिरा मासूम बच्चा, बचाव अभियान जारी”

गुना। गुना के राघौगढ़ में एक बच्चा बोरवेल गड्ढे में गिर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। राघौगढ़ के करीब पिपलिया गांव में करीब 5-6 बजे के बीच बच्चा बोरवेल में गिरा। घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस सहित प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए दो जेसीबी, स्वास्थ्य, पुलिस, एमपीईबी और जनरेटर सहित सभी आवश्यक संसाधन जुटाए गए हैं। रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है, प्रसाशन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही बच्चा सुरक्षित निकाला जाएगा।

कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि फूलसिंह के खेत में बने बोरवेल में बच्चा गिरा है। प्रशासन और स्थानीय टीम बच्चा बचाने के लिए सभी उपायों का उपयोग कर रही है। भोपाल से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है, जो जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई