इंदौर में लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्य सहित 3 बदमाश गिरफ्तार, शराब से भरे के ट्रक हाइजैक करने का था प्लान…

इंदौर। गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह, आदेश चौधरी, और दीपक सिंह रावत को पिस्टल सहित पकड़ा। इन आरोपितों से तीन पिस्टल बरामद हुई हैं। भूपेंद्र सिंह पर बिहार पुलिस ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

लारेंस के साथ जेल में बंद था भूपेंद्र

शराब से भरे के ट्रक को हाइजैक करने के लिए बदमाश आया हुआ था। गरिफ्तार किया गया भूपेंद्र पंजाब में लॉरेंस विश्नोई के साथ एक ही जेल में बंद था। वह लॉरेंस की ही सेल में था, जिसके कारण दोनों की जानपहचान हुई। आरोपी भूपेंद्र पर पंजाब और बिहार में पिस्टल की तस्करी के आरोप में केस दर्ज हैं

गैंगस्टर लारेंस विश्नोई वर्तमान में साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद इन बदमाशों को गिरफ्तार कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों का पता चल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button