इंडिगो फ्लाइट रद्द, रेलवे की बड़ी राहत: स्पेशल ट्रेनें शुरू, 37 ट्रेनों में 116 कोच बढ़ाए

दिल्ली। इंडिगो की दर्जनों फ्लाइट्स रद्द होने से देशभर में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे आगे आया है और कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पश्चिम रेलवे ने साबरमती–दिल्ली जंक्शन के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जबकि देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ दिए गए हैं।

साबरमती–दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन

अहमदाबाद–दिल्ली रूट पर वैकल्पिक यातायात साधन न मिल पाने से यात्रियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही थी। ऐसे में ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) के तहत पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया।

 ट्रेन संख्या 09497 (साबरमती–दिल्ली स्पेशल)
7 और 9 दिसंबर को रात 22:55 बजे प्रस्थान करेगी, अगले दिन 15:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

 ट्रेन संख्या 09498 (दिल्ली–साबरमती स्पेशल)
8 और 10 दिसंबर को रात 21:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12:20 बजे पहुंच जाएगी।

ये दोनों ट्रेनें महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेंगी। AC 3-टियर कोच लगाए गए हैं और यह सेवा 925 किमी की दूरी करीब 15–16 घंटे में तय करेगी। बुकिंग 6 दिसंबर से सभी PRS काउंटरों और IRCTC पर शुरू हो गई है।

देशभर में 37 ट्रेनों में 116 कोच बढ़ाए गए

फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद ट्रेन यात्रा की मांग में तेज उछाल आया है। इसे देखते हुए रेलवे ने विभिन्न जोनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए हैं:

  • साउदर्न रेलवे: 18 ट्रेनों में बड़े स्तर पर क्षमता बढ़ाई

  • नॉर्दर्न रेलवे: 8 ट्रेनों में 3AC व चेयर कार कोच जोड़े

  • वेस्टर्न रेलवे: 4 हाई-डिमांड ट्रेनों में 2AC/3AC कोच लगाए

  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे: राजेंद्र नगर–नई दिल्ली रूट पर 5 ट्रिप्स में 2AC कोच

  • ईस्ट कोस्ट रेलवे: भुवनेश्वर–दिल्ली रूट पर 5 ट्रिप्स में अतिरिक्त कोच

  • ईस्टर्न रेलवे: 7–8 दिसंबर की 6 ट्रिप्स में स्लीपर कोच जोड़े

रेलवे का कहना है कि ये सभी कदम लाखों यात्रियों को सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई