Indiaspora congratulated Trump: ट्रंप का दूसरा कार्यकाल Indiaspora ने दी बधाई

वाशिंगटन डीसी। भारतीय प्रवासी संगठन Indiaspora ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले उन्हें बधाई दी। संगठन ने अमेरिकी राजनीति में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी और प्रभाव को सराहा।
Indiaspora ने ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में महत्वपूर्ण नियुक्तियों को भी उजागर किया, जैसे कि हरमीत कौर ढिल्लों को असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल, विवेक रामस्वामी को सरकारी कार्यकुशलता विभाग (DOGE) का प्रमुख, कश पटेल को FBI निदेशक के रूप में नामित किया गया। इसके अलावा, डॉ. जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) का निदेशक और श्रीराम कृष्णन को सीनियर AI सलाहकार नियुक्त किया गया है।
Indiaspora के संस्थापक और चेयरमैन, MR रंगस्वामी ने कहा,
“हम ट्रंप को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि यूएस-भारत संबंध नए राजनीतिक माहौल में और मजबूत होंगे।” संगठन के कार्यकारी निदेशक संजीव जोशीपुरा ने भी भारतीय-अमेरिकी समुदाय की राजनीतिक और नागरिक सहभागिता बढ़ाने की पहल की सराहना की और कहा कि हर प्रशासन में भारतीय-अमेरिकियों को उच्च पदों पर नियुक्त किया जा रहा है।
आपको बता दे, कि डोनाल्ड ट्रंप आज (सोमवार) को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।





