भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’: पाकिस्तान में आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई, PM मोदी बोले – गर्व का पल

भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मिशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। देर रात 1 बजे से डेढ़ बजे के बीच भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में करीब 100 आतंकवादी मारे गए हैं।

PM मोदी ने बताया गर्व का पल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन को देश के लिए “गर्व का पल” बताया है। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों को इस ऑपरेशन की जानकारी दी और सेना की तारीफ की। कैबिनेट मंत्रियों ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि देश उनके साथ है।

25 मिनट में पूरी हुई कार्रवाई

सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन 6 और 7 मई की दरमियानी रात 1 बजकर 5 मिनट पर शुरू हुआ और करीब 25 मिनट तक चला। इस दौरान भारतीय सेना ने मिसाइलों से आतंकी ठिकानों को तबाह किया।

22 अप्रैल को हुए हमले का बदला

भारत ने यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की है। उस हमले में 26 निहत्थे आम लोगों को आतंकियों ने बेरहमी से मार डाला था। मरने वालों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल था।

यह ऑपरेशन भारत की सख्त नीति और आतंकवाद के खिलाफ उसके संकल्प को दिखाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई