‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में अश्‍लील कमेंट मामले में भारती सिंह, राखी सावंत सहित 30-40 लोगों के खिलाफ समन जारी

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में माता-पिता को लेकर किए गए अश्‍लील कमेंट मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच को तेज कर दिया है। साइबर सेल ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि इस मामले में कुल 30-40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ताजा अपडेट के अनुसार, शो के सभी छह एपिसोड में आए जजों के नाम भी प्राथमिकी में शामिल कर लिए गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में प्रमुख आरोपियों को समन जारी किया है। इनमें लोकप्रिय हस्तियां जैसे भारती सिंह, उर्फी जावेद, राखी सावंत, दीपक कलाल, रैपर रफ्तार, हर्ष लिम्बाचिया समेत कुल 30-40 आरोपियों का नाम शामिल है।

सोमवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया है। इस बयान के साथ-साथ एक दिन पहले यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी अपना बयान दर्ज किया था। पुलिस ने अपूर्वा से शो के छठे एपिसोड के बारे में पूछताछ की, जिसमें यूट्यूबर रणवीर अल्‍लाबादिया ने माता-पिता के बारे में अश्‍लील कमेंट किया था। इस एपिसोड में शो के होस्‍ट समय रैना, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी के अलावा जसप्रीत सिंह भी जज के रूप में मौजूद थे।

मंगलवार को अपूर्वा मखीजा ने खार पुलिस स्‍टेशन में बयान दर्ज करवाने के लिए शाम के समय पहुंची थीं, लेकिन देर हो जाने के कारण पुलिस ने उन्हें अगले दिन यानी बुधवार को फिर से आने के लिए कहा था।

इस मामले में पहली FIR असम में दर्ज हुई थी। जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम भी मुंबई पहुंची है। हालांकि, अभी तक रणवीर अल्‍लाहबादिया से पूछताछ नहीं हुई है। पुलिस ने मंगलवार को वर्सोवा इलाके में उनके घर जाकर समन थमाया था। समझा जाता है कि रणवीर बुधवार शाम तक, या फिर गुरुवार को खार स्‍टेशन में अपना बयान दर्ज करवाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई