शेयर बाजार:28 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 5 महीनों में 91 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

शेयर बाजार:भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट से न केवल देश बल्कि दुनियाभर के निवेशक परेशान हैं। अक्टूबर से शुरू हुआ यह बाजार संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। फरवरी का महीना सिर्फ 28 दिन का है, लेकिन इन 28 दिनों में ही निवेशकों को करीब 41 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।शेयर बाजार में गिरावट की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। टीवी9 डिजिटल की रिसर्च में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। पिछले 5 महीनों से बाजार लगातार नुकसान झेल रहा है, जिसे पंचक का दौर कहा जा रहा है। इन 5 महीनों में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का कुल मार्केट कैप 91.13 लाख करोड़ रुपये घट चुका है।

फरवरी बना काल

हालांकि बाजार में गिरावट अक्टूबर से जारी थी, लेकिन फरवरी का महीना निवेशकों के लिए सबसे अधिक नुकसानदायक साबित हुआ है। 31 जनवरी को BSE का कुल मार्केट कैप 4,24,02,091.54 लाख करोड़ रुपये था, जो फरवरी के 28 दिनों में 40,80,682.02 करोड़ रुपये घट चुका है।

  • अगर जनवरी से लेकर अक्टूबर तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो जनवरी में बाजार से 17,93,014.9 लाख करोड़ रुपये डूबे।
  • दिसंबर में 4,73,543.92 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।नवंबर ही एकमात्र महीना था, जिसमें निवेशकों को 1,97,220.44 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
  • अक्टूबर बाजार के लिए सबसे बुरा साबित हुआ, जिसमें 29,63,707.23 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

1996 के बाद सबसे खराब स्थिति

साल 1996 के बाद यह पहली बार हुआ है जब बाजार लगातार 5 महीनों तक गिरावट के दौर में है। तब भी बाजार ने इतनी बड़ी गिरावट देखी थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितता, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की घबराहट इस गिरावट के पीछे के प्रमुख कारण हैं। अब बाजार कब संभलेगा, यह कहना मुश्किल है, लेकिन निवेशकों के लिए यह दौर बेहद कठिन साबित हो रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई