टी20 कप फाइनल में भारतीय कप्तानों का खराब रिकॉर्ड, क्या सूर्या बदल पाएंगे ट्रेंड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है। भारत अगर यह मैच जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगा। साथ ही पहली बार कोई टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाते हुए भी नजर आएगी।

इस बड़े मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने एक खास चुनौती भी है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय कप्तानों का बल्लेबाजी रिकॉर्ड अब तक काफी खराब रहा है। अब तक खेले गए तीनों फाइनल में भारतीय कप्तान दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। यही वजह है कि यह आंकड़ा क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब तक टी20 वर्ल्ड कप के तीन फाइनल में भारतीय कप्तानों ने कुल मिलाकर सिर्फ 19 रन बनाए हैं। 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ 6 रन बना सके थे। हालांकि उस मुकाबले में भारत ने जीत हासिल कर पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

इसके बाद 2014 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 7 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाए थे और नाबाद रहे थे। उस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित शर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। उन्होंने 5 गेंदों पर 9 रन बनाए थे। हालांकि उस मुकाबले में भी भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था।

ऐसे में अब सभी की नजरें कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टिकी हैं। वह इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 8 मैचों में 34.57 की औसत से 242 रन बनाए हैं और वह भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में एक अर्धशतक भी लगाया है।

अब फाइनल मुकाबले में उनसे उम्मीद की जा रही है कि वह कप्तानों के इस खराब रिकॉर्ड को खत्म करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई