भारत-अमेरिका ट्रेड डील और वेनेजुएला से तेल समझौते से देश को 27 हजार करोड़ रुपये का फायदा

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील और वेनेजुएला से सस्ते तेल की संभावित खरीद से देश को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। स्टेट बैंक की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों फैसलों से भारत को सालाना करीब 27,081 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। इससे देश की ऊर्जा लागत कम होगी और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत रूस के बजाय वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदता है तो उसे प्रति बैरल 10 से 12 डॉलर तक सस्ता तेल मिल सकता है। वेनेजुएला का हेवी क्रूड अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले कम कीमत पर उपलब्ध है, जिससे आयात खर्च में बड़ी कमी आएगी। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा।

यूक्रेन युद्ध के बाद भारत ने बड़ी मात्रा में रूस से सस्ता तेल खरीदा था, जिससे आयात में रूस की हिस्सेदारी 30 फीसदी से ज्यादा हो गई थी। अब भारत के पास वेनेजुएला, सऊदी अरब, इराक, यूएई, अमेरिका और अफ्रीकी देशों समेत कई विकल्प मौजूद हैं, जिससे आपूर्ति ज्यादा सुरक्षित और संतुलित होगी।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय निर्यातकों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 फीसदी रह गया है, जिससे टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, लेदर, केमिकल्स, सीफूड और इंजीनियरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे निर्यात बढ़ेगा और कंपनियों की आय मजबूत होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन फैसलों का घरेलू महंगाई पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। सस्ते तेल और बढ़ते निर्यात से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा पर भी ध्यान रखा गया है, जिससे रोजगार और ग्रामीण आय पर असर नहीं पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति भारत की ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार संतुलन को मजबूत करेगी और आने वाले समय में आर्थिक विकास को नई गति देगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई