भारत ने जीरो टैरिफ प्रस्ताव पर दिखाई सख्ती, पीयूष गोयल अमेरिका रवाना

दिल्ली।  भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर चल रही अटकलों के बीच भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “जीरो टैरिफ” दावे पर सख्त प्रतिक्रिया दी है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार पर बातचीत अभी चल रही है और कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते में दोनों देशों का समान लाभ सुनिश्चित होना चाहिए, न कि एक पक्ष को नुकसान और दूसरे को फायदा। जयशंकर ने यह भी जोड़ा कि जब तक बातचीत पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी। ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि भारत ने उन्हें टैरिफ मुक्त व्यापार का प्रस्ताव दिया है, लेकिन भारत ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है।

इस बीच, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आज (16 मई) अमेरिका रवाना हो रहे हैं ताकि उच्च स्तरीय व्यापार वार्ता को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जा सके। यह यात्रा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की अप्रैल में भारत यात्रा के बाद हो रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अमेरिका के साथ टैरिफ में औसतन 13% से घटाकर 4% करने का प्रस्ताव रखा है। भारत, अमेरिका से 60% उत्पादों पर टैरिफ हटाने और 90% इंपोर्ट को तरजीही एक्सेस देने की बात कर रहा है। बदले में, भारत चाहता है कि अमेरिका अपने टैरिफ में वृद्धि न करे। अमेरिका ने इस पर अब तक पूरी सहमति नहीं जताई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई