इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड का निर्णायक मुकाबला वर्ल्ड कप फाइनल जैसा होगा: मोहम्मद सिराज

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले को वर्ल्ड कप फाइनल जैसा करार दिया है। उन्होंने कहा कि सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में निर्णायक मैच में दोनों टीमों पर दबाव रहेगा।

सिराज के मुताबिक भारत में इस तरह की स्थिति कम ही देखने को मिलती है, जब घरेलू मैदान पर सीरीज का फैसला आखिरी मुकाबले में हो। उन्होंने कहा कि टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक है और सीनियर खिलाड़ियों से युवा खिलाड़ियों को काफी सीखने को मिल रहा है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल के शानदार फॉर्म पर बात करते हुए सिराज ने कहा कि पिछले मैच में उन्हें आउट करने के मौके मिले थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। टीम ने उनके लिए खास रणनीति तैयार की है और उम्मीद है कि निर्णायक मैच में उस मौके को भुनाया जाएगा।

भारतीय गेंदबाजी को लेकर किसी तरह की चिंता से इनकार करते हुए सिराज ने कहा कि गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और केवल विकेट मिलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जैसे ही एक विकेट गिरता है, गेंदबाज का आत्मविश्वास बढ़ जाता है और उसका असर पूरे स्पेल में दिखता है।

सीरीज का यह निर्णायक मुकाबला होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलने की उम्मीद है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर के चलते यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई