भारत को रूसी तेल खरीदने पर अस्थायी छूट, अमेरिका बोला- इससे रूस को ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अस्थायी छूट दी है। इस फैसले पर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि भारत को यह छूट सीमित समय के लिए दी गई है और इससे रूस को ज्यादा आर्थिक फायदा नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि अमेरिका का मुख्य उद्देश्य वैश्विक तेल आपूर्ति को स्थिर बनाए रखना है। इसी वजह से भारत को 30 दिनों तक रूसी तेल खरीदने की अनुमति दी गई है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कमी का असर कम किया जा सके।

कैरोलिन लेविट ने कहा कि भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय नियमों और प्रतिबंधों का सम्मान करता रहा है। इसी कारण अमेरिका ने भारत के लिए विशेष तौर पर यह अस्थायी कदम उठाया है। उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर एक जिम्मेदार और भरोसेमंद देश बताया।

प्रेस सेक्रेटरी के मुताबिक इस फैसले से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रेजरी सेक्रेटरी और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ चर्चा की गई थी। सभी की सहमति के बाद भारत को यह अस्थायी छूट देने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले भारत ने प्रतिबंधों का पालन करते हुए रूसी तेल खरीद को कम किया था और वैकल्पिक स्रोतों से तेल लेने की कोशिश की थी। मौजूदा परिस्थितियों में वैश्विक तेल बाजार में आई अस्थिरता को देखते हुए भारत को अस्थायी राहत दी गई है।

अमेरिका का कहना है कि मिडिल ईस्ट में ईरान से जुड़े संघर्ष की वजह से वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में बाजार में अचानक आई कमी को संतुलित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

अमेरिकी प्रशासन के अनुसार भारत तक पहुंचने वाला कुछ रूसी तेल पहले से ही समुद्र में था, इसलिए इस छूट से रूस की सरकार को कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की संभावना नहीं है।

इससे पहले अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट भी भारत को रूसी तेल खरीदने की अस्थायी अनुमति दिए जाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वैश्विक तेल आपूर्ति में आए अंतर को भरने के लिए भारत को यह छूट दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई