बिलासपुर वार्ड 66 में भाजपा प्रत्याशी अंचल दुबे का बढ़ता जनाधार..

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव में पंडित शिवदुलारे मिश्रा वार्ड क्रमांक 66 इस बार कड़े मुकाबले का गवाह बन रहा है। जहां भाजपा और कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं, वहीं भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अंचल दुबे को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उनके समर्थन में आज भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी ने वार्ड में व्यापक जनसंपर्क किया और जनता से कमल के निशान पर वोट डालकर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।वार्ड 66 में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जनता असंतुष्ट रही है। टूटी सड़कें, जलभराव और सफाई व्यवस्था की बदहाली जैसी समस्याओं ने वार्डवासियों को परेशान किया है।

भाजपा प्रत्याशी अंचल दुबे ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान का भरोसा दिया है। वे लगातार वार्ड के हर गली-मोहल्ले में जाकर जनता से मिल रहे हैं, उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प ले रहे हैं।महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी ने अपने जनसंपर्क अभियान में कहा कि भाजपा सरकार, निगम में भाजपा का बोर्ड और वार्ड में भाजपा पार्षद होने से विकास कार्यों में कोई अड़चन नहीं आएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर वे वार्ड 66 का तेज़ी से विकास चाहते हैं, तो भाजपा प्रत्याशी अंचल दुबे को भारी मतों से जिताएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई