होली के मद्देनजर एसपी उतरे सड़को पर, राजस्व अफसरों की भी प्रशासन ने लगाई ड्यूटी

बिलासपुर। होली पर्व से पहले बिलासपुर में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार रात एसपी रजनेश सिंह ने 500 से ज्यादा जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान शराब पीने वालों और बदमाशों पर कार्रवाई की गई। एसपी ने चेतावनी दी कि होली के दौरान किसी को भी हुड़दंग मचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की है।

एसपी के नेतृत्व में 500 से अधिक जवानों ने फ्लैग मार्च किया और शहरवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने भी होली के दौरान शांति बनाए रखने के लिए तहसीलदार और कार्यपालिक अधिकारियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात किया है। इस बार कलेक्टर ने राजस्व अफसरों की ड्यूटी भी लगाई है। साथ ही, सिम्स और जिला अस्पताल को भी अलर्ट कर दिया गया है।

एमएस डॉ. लखन सिंह ने बताया कि स्टाफ को होली के दौरान ज्यादा शराब पीने या दुर्घटनाओं से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अतिरिक्त बिस्तर और दवाइयां स्टॉक की गई हैं। होली के साथ ही रात को होलिका दहन भी किया जाएगा। इस बार भद्राकाल के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:27 से 12:30 बजे तक है। इसके बाद रंगोत्सव की धूम शुरू होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई