रायपुर में जुए के विवाद में युवक की पेंचकश से हत्या, भाई घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं मृतक के छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र भाटागांव का है। दरअसल, यहां जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हार जीत के विवाद में एक युवक संजय यादव की पेंचकश और कांच बोतल से मौत के घाट उतार दिया। वहीं उनके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया। जिससे मृतक के छोटे भाई अक्षत यादव घायल हो गया। दोनो पक्ष मिलाकर आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि दारू पीकर दोनों पक्षों के लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान हार जीत की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि संजय यादव को मौत के घाट उतार दिया और उसके छोटे भाई अक्षत यादव पर भी जानलेवा हमला किया गया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। अब पुलिस इस मामले की जांच करेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई