कोरबा में सड़क पर स्टंट करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद पिकअप चालक पर 4500 रुपए का जुर्माना

कोरबा में सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले पिकअप चालक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालक की पहचान कर उसे पकड़ लिया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

घटना शहर के व्यस्त टीपी नगर से पावर हाउस रोड की ओर जाने वाले मार्ग की है। पिकअप चालक टाटा मैजिक वाहन को लहराते हुए चला रहा था, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन सोनालिया चौक से टीपी नगर और फिर बुधवारी तक खतरनाक तरीके से चलाया गया।

इस दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कुछ ही समय में तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

शुरुआत में वाहन की पहचान करना मुश्किल था क्योंकि पिकअप पर आगे और पीछे नंबर प्लेट स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर वाहन और चालक की पहचान की।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात एएसआई मनोज राठौर और उनकी टीम ने वाहन (CG 12 BM 5368) को जब्त कर लिया। चालक की पहचान मनीष तिवारी, पिता नरेंद्र तिवारी, निवासी सीतामणी के रूप में हुई।

पुलिस ने मनीष तिवारी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। उस पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 2000 रुपए, वाहन में बहुरंगी लाइट लगाने के लिए 2000 रुपए और सीट बेल्ट का उपयोग न करने के लिए 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़कें सुरक्षित आवागमन के लिए हैं, स्टंट करने के लिए नहीं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई