दंतेवाड़ा में 12 माओवादी मुख्यधारा में लौटे, 9 पर था 28 लाख का इनाम

बस्तर। दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को 12 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इनमें से 9 माओवादियों पर कुल 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की माओवादी विरोधी मजबूत इच्छाशक्ति और विष्णुदेव सरकार की ठोस नीति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे बहादुर सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और जनता के भरोसे की जीत भी है।
लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत अब तक कुल 1005 नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ चुके हैं। इनमें 205 इनामी नक्सली भी शामिल हैं। प्रशासन ने कहा कि माओवाद छोड़ने वालों को सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।





