छतरपुर में युवक-युवती ने ट्रेन से नदी में लगाई छलांग, दोनों की मौत

छतरपुर: छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से धसान नदी में एक प्रेमी जोड़े ने छलांग लगा दी। लड़की नदी में जा गिरी और लड़का ट्रैक पर ही उलझ गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई है। प्रेमी युगल किस ट्रेन से कूदे, इसका पता नहीं चल सका है।

हरपालपुर पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि चपरन गांव के पास एक लड़की का शव धंसान नदी में उतरा रहा है। पुलिस ने जाकर देखा तो एक युवक का शव रेलवे के ट्रैक में फंसा हुआ था और लड़की का शव नदी में उतराता मिला। नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम का कहना है कि युवक की जेब से एक आधारकार्ड मिला है, उसके आधार पर स्वजन को सूचना दी गई है।

रेलवे कर्मचारी ने देखा शव

शनिवार सुबह 11 बजे चंबल एक्सप्रेस ट्रेन जो ग्वालियर से चलकर हावड़ा निकली। रेलवे पुल से गुजरने के पश्चात रेलवे कर्मचारी चाबी मैन जब पुल पर पहुंचा तो एक युवक की लाश पुल के पिलर में फंसी मिली थी। दूसरी ओर एक युवती की शव धसान नदी में उतराता दिखा। जिसकी सूचना उसने स्टेशन मास्टर को दी।

झांसी का रहने वाला युवक

मृतक की पहचान संजीव अहिरवार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के झांकरी गांव का रहने वाला है। जानकारी लगते ही पुलिस ने मृतक युवक के स्वजनों को बुलाया, फिलहाल मृतक युवती कौन है और कहां की रहने वाली है, इसका पता नहीं लग सका है। मामला प्रेमी जोड़े के आत्महत्या करने जैसा लग रहा है।

बेटे का प्रेम प्रसंग किसी से नहीं था, वह तो पढ़ रहा था

युवक के पिता परशुराम ने बताया कि उसका एक ही पुत्र था जो बीए में पढ़ाई कर रहा था। उसका किसी से प्रेम प्रसंग नहीं था। थाना पुलिस भी प्रेम प्रसंग की पुष्टि नहीं कर रही है, क्यों मौके से न कोई सुसाइड नोट मिला न मृतकों के पास मोबाइल मिला है सिर्फ युवक के पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड मिलने पर उस की पहचान हो सकी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई