Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बड़वानी में युवक ने पत्नी और बच्चों पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों बेटों की मौत..

बड़वानी : जिले के वरला थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी व दोनों बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने पर दोनों बच्चों की मौत हो गई वहीं पत्नी घायल हो गई। उसे घायल अवस्था में महाराष्ट्र के धूलिया जिले के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपित ने खुद को भी दरांती मारकर घायल कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मायके आ गई थी महिला

सेंधवा एसडीओपी कमल सिंह चौहान एवं वरला थाना प्रभारी सौरभ बाथम के अनुसार ग्राम पंचायत देवली के वन ग्राम चिचआमली में घटना हुई। पारिवारिक विवाद के चलते महिला, दोनों बच्चों को लेकर मायके आ गई थी।भूरिपड़ावा महाराष्ट्र निवासी आरोपित संजय अपनी पत्नी भारती को ले जाने के लिए यहां ससुराल में आया था।

ससुराल जानें को लेकर विवाद

यहां से ससुराल जाने की बात पर पारिवारिक विवाद हुआ और गुस्से में संजय ने अपनी पत्नी भारती और बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से गंभीर चोट आने पर पांच वर्षीय डेविड एवं तीन वर्षीय डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई। भारती को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद धूलिया रेफर कर दिया है।

खुद को भी किया घायल

आरोपित ने खुद को भी दरांती मार ली, जिससे वह भी गंभीर रुप से घायल है। पुलिस व स्वजनों द्वारा आरोपित काे भी महाराष्ट्र के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त हो गया। बच्चों के शवों को वरला में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। वहीं गांव में एफएसएल की टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई