बालोद में रील बनाने के चक्कर में युवक ने डाली जान जोखिम में

बालोद। तांदुला बांध पर एक युवक ने स्टंट करते हुए अपनी जान खतरे में डाल दी। युवक बाइक से 55 फीट ऊंचे बांध की सीढ़ियों के किनारे चलाता नजर आया, जहां जरा सी लापरवाही उसकी जान ले सकती थी।
वीडियो में दिख रहा है कि युवक तांदुला बांध के नीचे से ऊपर की ओर बाइक चलाते हुए जा रहा है, वह भी सीढ़ियों के एकदम बगल से। अगर बाइक की रफ्तार थोड़ी भी बढ़ती या संतुलन बिगड़ता, तो सीधा बांध में गिरने का खतरा था।
एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि बाइक का नंबर और युवक का मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





