IMRAN KHAN के पार्टी प्रमुख ने सेना प्रमुख से की मुलाकात, डील से इनकार किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी PTI के प्रमुख गौहर अली खान ने पुष्टि की है कि उन्होंने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात की थी। इससे पहले PTI के नेता इस मुलाकात से इनकार कर रहे थे। इमरान खान ने गुरुवार को खुलासा किया कि पार्टी लंबे समय से दूसरे पक्ष से बातचीत की कोशिश कर रही थी। इसके बाद गौहर ने भी मुलाकात की बात मानी।
मुलाकात के दौरान, गौहर ने जनरल मुनीर के सामने PTI की चिंताएं और मांगे रखी। उन्होंने यह भी बताया कि PTI ने इस मुलाकात में सेना के सामने कुछ लिखित मांगें रखी हैं। इमरान खान ने समझौते के बारे में सोशल मीडिया पर कहा कि वे नवाज शरीफ नहीं हैं जो सरकार से डील करें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 8 फरवरी को ‘ब्लैक डे’ मनाने की अपील की है। गौहर ने यह भी बताया कि सरकार से यह तीसरी बार PTI के अधिकारियों की मुलाकात हुई है। आपको बता दे, कि 9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने हिंसा की थी, जिसमें कई सरकारी संपत्तियां नुकसान की थीं।
इमरान खान की पार्टी की ये है मांग
- 9 मई 2023 और 24 नवंबर 2024 से जुड़ी घटनाओं की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से अलग एजेंसी बनाने की मांग।
- PTI से जुड़े राजनीतिक कैदियों को जमानत मिलना और सजा कम करना।





