इंडिगो में स्टाफ की कमी का असर: रायपुर से कोलकाता फ्लाइट रद्द, कई उड़ानों में देरी

रायपुर। इंडिगो एयरलाइंस में चल रही स्टाफ की कमी का सीधा असर रायपुर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह रायपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा रायपुर-इंदौर और रायपुर-गोवा कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। सुबह 10:25 बजे उड़ान भरने वाली रायपुर-इंदौर फ्लाइट अब करीब 3 घंटे 30 मिनट की देरी से दोपहर 1:50 बजे उड़ान भरेगी। लंबे इंतजार के चलते यात्री एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे हैं क्योंकि देरी की वजह से उनका पूरा दिन का शेड्यूल बिगड़ गया है।
एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, स्टाफ की कमी के कारण फ्लाइट संचालन में दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से कई रूट्स पर उड़ानें या तो रद्द हो रही हैं या फिर घंटों देरी से चल रही हैं।





