सड़क हादसे में अब तुरंत इलाज और मददगार को इनाम: “राहवीर योजना” शुरू

बिलासपुर। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अब मिलेगा तुरंत और कैशलेस इलाज। “राहवीर योजना” के तहत बिलासपुर जिले में नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत हादसे में घायल व्यक्ति को चिन्हित 24 अस्पतालों में 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

इस योजना की शुरुआत 5 मई 2025 से की गई है और यह मोटर वाहन अधिनियम की धारा 165 के तहत लागू की गई है। बिलासपुर जिले के 24 अस्पतालों को इस योजना में शामिल किया गया है।

क्या है “राहवीर योजना”?

इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को जल्दी, मुफ्त और बेहतर इलाज देना है। अगर किसी घायल को पहले किसी और अस्पताल में ले जाया जाता है, तो वहां उसे प्राथमिक उपचार दिया जाएगा और फिर चिन्हित अस्पताल में रेफर किया जाएगा।

मदद करने वालों को मिलेगा ₹25,000

इस योजना की एक और खास बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति दुर्घटना में घायल की मदद करता है तो उसे ₹25,000 की सम्मान राशि दी जाएगी। इससे लोगों को बिना डर-झिझक दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

पुलिस चला रही जागरूकता अभियान

एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को इस योजना की जानकारी दी है। पुलिस अब जिलेभर में जागरूकता अभियान चला रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकें और घायलों की मदद करने में आगे आएं।

यह योजना लोगों के जीवन को बचाने में बहुत मददगार साबित हो सकती है और समाज में सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई