Illegal Migrants: अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश: उप राष्ट्रपति धनखड़

दिल्ली। अवैध प्रवासियों को लेकर देश के उपराष्ट्रति उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बडा बयान दिया है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वर्ल्ड फोरम ऑफ एकाउंटेंट्स (WFOA) के सम्मेलन में अवैध प्रवासियों के बारे में चिंता जताई। देश के युवाओं से एक बड़ी अपील की, उन्होंने कहा कि देश करोड़ों अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता है और देश में कई स्थानों पर जनसांख्यिकी बदल रही है, जिसका चुनावी राजनीति से समर्थन मिल रहा है। इस स्थिति को लेकर उन्हें चिंता है।

धनखड़ ने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्रविरोधी ताकतों का पर्दाफाश करने में जुट जाएं और देश की समस्याओं से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा, “समझदार को इशारा काफी है,” और युवा अपनी जिम्मेदारी समझें और सुरक्षित भविष्य के लिए कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग देश की विकास यात्रा को रोकना चाहते हैं और भारतीयता को भूलकर दुष्प्रचार कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

बीएसएफ ने प्रतिबंधित क्षेत्र पर निर्माण कार्य रूकवाया

बिहार के किशनगंज जिले से लगी भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक द्वारा अवैध निर्माण कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने रात के अंधेरे में बांग्लादेशी नागरिकों को भारत की सीमा के 150 गज के अंदर निर्माण करते देखा। BSF ने तुरंत इस निर्माण कार्य को बंद कराया और बांग्लादेश सुरक्षा गार्ड से इस पर आपत्ति जताई। भारत-बांग्लादेश के संयुक्त दिशा-निर्देशों के अनुसार, सीमा के 150 गज के भीतर कोई भी रक्षा संबंधी निर्माण कार्य प्रतिबंधित है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई