Illegal Immigrant: अवैध अप्रवासी भारतीयों को अमेरिका में लगाया गया ट्रैकर, 24 घंटे लोकेशन की निगरानी

वॉशिंगटन। अमेरिका में अवैध तरीके से रहने वाले भारतीय अप्रवासियों पर अब कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अमेरिका ने 20,407 अवैध भारतीय अप्रवासियों को चिह्नित किया है।

इनमें से 2,467 भारतीय इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (ICE) के डिटेंशन सेंटर्स में कैद हैं, जबकि 17,940 भारतीयों के पैरों में डिजिटल ट्रैकर (एंकल मॉनीटर) लगाए गए हैं। इसके जरिए उनकी लोकेशन 24 घंटे ट्रैक की जा रही है। आपको बता दे, कि अमेरिका के डिटेंशन सेंटर्स में अवैध अप्रवासियों की संख्या क्षमता से 109% ज्यादा है। डिटेंशन सेंटर्स की कुल क्षमता 38,521 बिस्तरों की है, जबकि इनमें 42,000 लोग कैद हैं। इनमें से आधे लोगों को मेक्सिको सीमा पर गिरफ्तार किया गया था।

भारतीयों को बेड़ियों में डिपोर्ट किया गया

अमेरिका से हाल ही में डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों को लेकर अमेरिकी मिलिट्री का C-17 प्लेन 5 फरवरी को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। इन लोगों के हाथ और पैर में बेड़ियां बंधी हुई थीं। अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल ने इसे “अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की हमारी प्रतिबद्धता” बताया है।

अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों की कहानी

गुजरात के मेहसाणा की निकिता पटेल और आणंद की एक अन्य युवती को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया। निकिता पटेल यूरोप के टूर पर गई थी, लेकिन बाद में अवैध रूप से अमेरिका पहुंच गई। वहीं, आणंद की युवती ने 52 लाख रुपए देकर वाया कनाडा अमेरिका में नौकरी पाई, लेकिन उसे भी अब डिपोर्ट कर दिया गया।

ग्वांतानामो बे में भेजे गए अपराधी अप्रवासी

अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वादे के मुताबिक अवैध अप्रवासी अपराधियों को पूर्वी क्यूबा के ग्वांतानामो बे में बनी जेल में भेजना शुरू कर दिया है। अमेरिकी सेना का एक विमान 10 अपराधियों को लेकर 4 जनवरी को यहां पहुंचा। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के प्रवक्ता ट्रिकिया मैकलॉफिन के मुताबिक ये सभी अपराधी हैं। इन पर जघन्य अपराधों में शामिल रहने के आरोप हैं।

ग्वांतानामो बे अमेरिकी नौसेना का का एक बेस है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने यहां 30 हजार अप्रवासियों को रखने के लिए आदेश दिए हैं। इस जेल को दुनिया की सबसे खतरनाक जेल माना जाता है। यहां से अमानवीय यातनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर अवैध अप्रवासी अपराधियों को ग्वांतानामो बे की खतरनाक जेल में भेजा जा रहा है। यह जेल दुनिया की सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है, जहां अमानवीय यातनाओं की खबरें आती रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई