बिलासपुर:अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़, सकरी पुलिस ने बाबा और महिला को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक 70 वर्षीय वृद्ध और एक महिला शामिल है। दोनों के पास से कुल 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरभट्ठी खुर्द इलाके में एक अधेड़ उम्र का बाबा और एक महिला मिलकर अपने घर में गांजा बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

बाबा के पास से बरामद हुआ 1 किलो गांजा
पुलिस ने मौके से आरोपी ईश्वर बरेठ, निवासी रेंगाबोड, कबीरधाम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 17 हजार रुपये आंकी गई है।

महिला के घर से मिला 100 ग्राम गांजा
वहीं दूसरी ओर, महिला आरोपी कांति पांडेय के घर के बाड़ी में रखे नीले रंग के ड्रम से 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1700 रुपये है।

सीएसपी का बयान
इस मामले में सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई