IIM छात्र पर रेप का आरोप, छात्रा को मिल रही धमकी

बिलासपुर: कोरबा के एक आईआईएम-लखनऊ के छात्र पर एक फार्मेसी छात्रा से दोस्ती कर प्यार और शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया था। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी छात्र जेल में है, लेकिन अब उसके परिजन छात्रा पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और करियर बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान होकर छात्रा ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत की है।

रायपुर जिले के अभनपुर की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह बिलासपुर में फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है। 2024 में उसकी पहचान फेसबुक के जरिए आईआईएम-लखनऊ के छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर (23) से हुई। बातचीत में पता चला कि वह कोरबा का रहने वाला है, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

छात्रा के अनुसार, ऐश्वर्य कंवर ने जनवरी 2024 में उससे प्यार का इजहार किया और शादी का वादा किया। छात्रा उसकी बातों में आ गई। उन्होंने एक होटल में मुलाकात की, जहां युवक ने कहा कि वे दोनों एक ही जाति के हैं और शादी कर साथ रहेंगे।

युवती ने बताया कि 3 जून 2024 को ऐश्वर्य उससे मिलने बिलासपुर आया और एक होटल में कमरा बुक किया। छात्रा के मना करने पर युवक ने कहा कि जब हम शादी कर एक हो जाएंगे तो साथ रहने में क्या दिक्कत है। इसके बाद छात्रा उससे मिलने होटल चली गई, जहां युवक ने उसके साथ रेप किया।

छात्रा ने तारबाहर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसने अपनी शिकायत में न्यूड वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने की पूरी जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में इसका उल्लेख नहीं किया। पुलिस ने इसे सिर्फ प्रेम संबंध और शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला बनाया है। छात्रा को आशंका है कि आरोपी युवक शातिर है और वह न्यूड वीडियो वायरल कर उसे परेशान कर सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई