पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में IG का खुलासा, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी विस्तार में जानकारी

बीजापुर/रायपुर। बीजापुर के एक टीवी चैनल के संवाददाता की निर्मम हत्या मामले में बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मुकेश की हत्या दो लोगों ने की थी। जिसमें आरोपी महेंद्र रामटेके और रितेश चंद्राकर का नाम शामिल हैं। IG ने कहा कि मुकेश के कॉल डिटेल के आधार पर खुलासा किया गया है।

वहीं इस हत्याकांड के मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुकेश ने सड़क निर्माण में करोड़ों के घोटाले का मामला उजागर किया था। जिस पर जांच के लिए पिछले साल ही टीम का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए 11 सदस्यीय SIT टीम का गठन किया गया है।

विजय शर्मा ने कहा कि मामले के मुख्य फरार आरोपी कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के सभी खातों को सीज किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर अपराध में कांग्रेस से जुड़े हुए लोग ही क्यों सामने आते हैं। कांग्रेसियों द्वारा प्रदेश में लगातार लॉ आर्डर फ़ैल करने की साजिश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई