व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी, मुस्लिम सांसदों ने बताया पाखंड

 दिल्ली। रमजान के पवित्र महीने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पहली बार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। हालांकि, इस इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी मुस्लिम सांसदों और नेताओं को इस इफ्तार पार्टी का निमंत्रण नहीं दिया गया, जबकि मुस्लिम देशों के राजदूतों को आमंत्रित किया गया।

व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी की यह परंपरा दो दशकों पुरानी है, लेकिन इस बार मुस्लिम सांसदों को नजरअंदाज करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। ट्रंप ने पार्टी के दौरान कहा, “हम रमजान का जश्न मना रहे हैं और दुनिया के बेहतरीन धर्मों में से एक का सम्मान करते हैं।” इस पर कई मुस्लिम सिविल राइट्स ग्रुप्स ने व्हाइट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “ट्रंप का यह कदम पाखंड है। एक तरफ वह मुस्लिमों के देश में आने पर पाबंदी लगाते हैं, दूसरी तरफ इफ्तार पार्टी आयोजित करते हैं।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई