मार्केट से या ऑनलाइन खरीदी करते हैं तो, जागो-ग्राहक जागो

आम जिंदगी में हम कितनी कुछ खरीदारियां करते हैं न… कभी ऑफलाइन… तो कभी ऑनलाईन… कभी बाज़ार में सब्जी खरीदते.. तो कभी किराने की दुकान में सामान खरीदते.. किसी न किसी रुप से हम रोज़ाना एक कस्टमर या कंज्युमर की भुमिका निभाते हैं…लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम मार्केट से या ऑनलाइन जो चीजें खरीदें होते हैं…वो खराब निकल आते हैं… या फिर आपसे एमआरपी से ज्यादा रेट मांग ली जाती है… या कई बार प्रोडक्ट ही डुप्लीकेट निकल जाते हैं…. और ऐसी कंडीशन में हम हो जाते हैं… धोखाधड़ी का शिकार…
तो सवाल ये है कि ऐसी स्थिति में क्या करें… किससे मदद मांगे…. तो ऐसी स्थिती में कंज्यूमर के काम आते हैं कंज्यूमर राइट्स.. तो चलिए जानते हैं क्या है वो सबसे अहम कंज्यूमर राइट्स जो आपकी जिंदगी में बेहद कम आएंगे…और आपकी SHOPPING STYLE को आसान बनाएंगे…

1. सुरक्षा का अधिकार
जब हम खरीदारी करते हैं तो कई बार ऐसे सामान होते हैं.. जो खराब होते हैं या किसी तरह से defective होते हैं… जो कभी- कभी खतरनाक साबित हो सकते हैं… ऐसे में दुकानदार कई बार हमें उस सामान को खरीदने के लिए CONVEINCE करते हैं या INDIRECTLY दवाव डालते हैं… और हम कई बार उस सामान को खरीद लेते हैं.. लेकिन कंज्यूमर के पास इन सभी से सुरक्षा का अधिकार होता है…यानि कि कोइ भी चीज़ खराब है या किसी भी तरह से हानिकारक है तो आप दुकानदार से उसे बदलने के लिए बोल सकते हैं या उसे लेने से मना कर सकते हैं..

2. सूचना का अधिकार
जब हम खरीदारी करते हैं तो कई बार प्रोडक्ट पर जो बेसिक जानकारी होती है… जैसे एमआरपी रेट या एक्सपायरी डेट. वो कई बार नहीं होती है.. तो ऐसे में हमें उस चीज से जुड़ी जानकारी हासिल करने का पूरा अधिकार होता है… इसके अलावा किसी भी प्रकार की कोई सर्विस हम ले रहें हैं तो उससे भी जुड़ी हर एक जानकारी हासिल करने का हमें पूरा हक है…

3. चयन करने का अधिकार
जब हम किसी भी तरह का प्रोडक्ट या सर्विस की खरीदारी करते हैं तो हमें… उसे अपने अनुसार चुनने की पुरी आजादी होती है.. न दुकानदार ना ही कोई ब्रांड, हमें किसी खास तरह का प्रोडक्ट खरीदने लिए बाध्य नहीं कर सकता है…

4. सुनवाई का अधिकार
अब सवाल आता है कि अगर गलती से हम ऐसी किसी धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं तो क्या करें.. तो ऐसे में हम इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में कर सकते हैं… और हमें अपनी शिकायत दर्ज करवाने का और साथ ही उसे पर सुनवाई का पूरा अधिकार होता है…

5. न्याय पाने का अधिकार
जब हम उपभोक्ता फोरम में किसी प्रकार की शिकायत करते हैं.. तो हमें उस पर सुनवाई और नयाय पाने का पुरा अधिकार होता है इसके अलावा मुआवजे का अधिकार भी होता है. बता दें कि उपभोक्ता अपनी शिकायत कंज्यूमर डिस्प्यूट रिट्रेसल फॉरम में दर्ज करवा सकता है… इसके बाद उस पर सुनवाई होती है और आखिर में कंज्यूमर फोरम की ओर से उसकी भरपाई के लिए उसे मुआवजा दिलवाया जाता है…जिसके लिए सबसे बढ़िया EXAMPLE है 50 RS वाली फेयरनेस क्रीम का एड.. जिसके गलत साबित होने पर कंपनी को, शिकायतकर्ता को 50 लाख का मुआवजा देना पड़ा…

उपभोक्ता की भी हैं कुछ जिम्मेदारियां
चलिए अब हमने आपको आपके अधिकारों के बारे में बता दिया और ये भी बता दिया कि आप कैसे इसकी शिकायत कर सकते हैं.. जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर- 1800114000 पर कॉल कर सकते हैं या 8130009809 पर SMS भी कर सकते हैं… इसके अलावा आप एक सादे कागज पर अपनी शिकायत लिखकर नजदीकी उपभोक्ता फोरम में सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं… लेकिन उपभोक्ता के तौर पर हमारी भी कुछ जिम्मेदारियां है.. जिसका हमें भी ध्यान रखना चाहिए और अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए.. तो चलिए जानते हैं क्या है वो जिम्मेदारियां….

1. गुणवत्ता की सही से जांच करें
जब हम किसी भी चीज को खरीदते हैं तो हमारे पास उसे खरीदने का कारण होना चाहिए.. ऐसा नहीं कि किसी ने बोल दिया और हमने खरीद लिया.. दूसरे शब्दों में कहें तो किसी भी चीज़ को खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच जरुर करें… किसी भी सामान की गुणवत्ता से समझौता न करें। कभी भी सस्ते के लालच में फंसकर कम गुणवत्ता का सामान न खरीदें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको धोखे की स्थिति में किसी भी तरह की राहत नहीं मिल सकेगी…

2. खरीदारी के समय उसका बिल जरूर प्राप्त करें
इसके अलावा जब हम कोई सामान खरीदते हैं तो हमें ये जरुर ध्यान रखना चाहिए कि जब हम खरीदारी करें… तो उसका बिल जरुर प्राप्त करें… और अगर कोई सामान लेने विक्रेता की ओर से किसी तरह की गारंटी या वारंटी दी जा रही है तो उसका कार्ड लेना और उस पर विक्रेता की मुहर व खरीद की तिथि भी लिखवाना चाहिए.. यदि सामान की गुणवत्ता खराब निकलती है अथवा उसमें कोई खराबी आती है तो ये दस्तावेज आपको उत्पाद से जुड़े किसी भी विवाद का निपटारा करने में मदद करेंगे…

3. खरीदारी से पहले एस्टीमेट जरुर बनवाए
अब चलिए बात करते हैं उपभोक्ता की सबसे बड़ी और अहम जिम्मेदारी क्या है..तो बता दें कि उप्भोक्ता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि किसी भी सामान को जल्दबाजी में न खरीदे… पहले ही उसका एस्टीमेट बना ले और अपनी जरूरत के अनुसार सामान की मात्रा खरीदे.. इसके साथ ही सामान कहां से खरीदना है, ये भी तय कर ले..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई