‘जीतो बाज़ी खेल के’ ICC Champions Trophy का ऑफिशियल एंथम रिलीज़, आतिफ़ असलम ने दी आवाज़

जीतो बाज़ी खेल के:  पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ऑफिशियल एंथम ‘जीतो बाज़ी खेल के’ हाल ही में रिलीज़ किया गया है। इस एंथम को पाकिस्तान के मशहूर गायक आतिफ़ असलम ने अपनी आवाज़ दी है, और वीडियो में भी वह नज़र आ रहे हैं। उर्दू भाषा में होने के कारण यह एंथम पाकिस्तान के साथ-साथ भारत, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के क्रिकेट फैंस में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत पाकिस्तान की मेज़बानी में आयोजित हो रही है, जिसमें मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों (कराची, रावलपिंडी और लाहौर) और दुबई में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

आतिफ़ असलम, जिन्होंने इस एंथम के लिए अपनी आवाज दी है, म्यूजिक की दुनिया के एक सुपरस्टार हैं, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून भी कम नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे और तेज़ गेंदबाज होने के नाते उन्हें पाकिस्तान की अंडर-19 टीम में भी चुना गया था। हालांकि, उनके माता-पिता ने उन्हें डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया और उनका क्रिकेट करियर आगे नहीं बढ़ पाया।

आतिफ़ असलम ने इस एंथम के लिए काम करने को एक ‘ख़ास क्षण’ बताया। उन्होंने कहा, “मुझे क्रिकेट का बहुत शौक़ है और मैं हमेशा से एक तेज़ गेंदबाज बनना चाहता था। खेल के प्रति मेरे अंदर गहरा जुनून है। मैं दर्शकों के उत्साह और हर मैच के भावनात्मक उतार-चढ़ाव को समझता हूँ।”

आतिफ़ ने आगे कहा, “मैं हमेशा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबलों का इंतज़ार करता रहा हूँ, जो उत्साह और भावनात्मक मूल्यों से भरे होते हैं। आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए एक विशेष क्षण है।”

इस एंथम के प्रोड्यूसर अब्दुल्ला सिद्दीकी हैं, जबकि अदनान धूल और असफंदयार असद ने इस सॉन्ग के बोल लिखे हैं। वीडियो सॉन्ग में पाकिस्तानी संस्कृति को खूबसूरती से दिखाया गया है और यह दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की भावना को भी दर्शाता है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई