IAS अफसर बेहोश, कंबल से ढंककर जंगल से निकाला गया

ललितपुर। ललितपुर के वन क्षेत्र में निरीक्षण पर पहुंचे IAS अफसर कमलकांत पांडेय और उनकी टीम पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर (CDO) पांडेय को गंभीर चोटें आईं और वह जंगल में बेहोश होकर गिर पड़े। उनके गनर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के वक्त अफसरों की टीम वन क्षेत्र में दौरे पर थी। हमले में ADM राजेश श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी (रेशम) और तीन अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हुए। अधिकारी मधुमक्खियों से बचने के लिए जमीन पर लेट गए, लेकिन तब तक कई लोगों को सैकड़ों डंक लग चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और एडीएम राजेश श्रीवास्तव कंबल लेकर मौके पर पहुंचे। बेहोश पड़े IAS पांडेय को कंबल में ढंककर चारपाई पर लादा गया और एक किलोमीटर जंगल में पैदल चलकर बाहर लाया गया। फिर ट्रैक्टर के सहारे उन्हें एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया। CDO और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झांसी मेडिकल कॉलेज में ADM श्रीवास्तव के चेहरे से डॉक्टरों ने करीब 500 डंक निकाले और उनके कान से चार मधुमक्खियां भी बाहर निकाली गईं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई