IAS अधिकारी 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सरकारी आवास से 47 लाख कैश बरामद

दिल्ली। ओडिशा के कालाहांडी जिले में तैनात IAS अधिकारी धीमान चकमा को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। धीमान चकमा, जो 2021 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में धरमगढ़ के उप-कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, पर एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। उन्होंने पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर कार्रवाई की धमकी भी दी। इस शिकायत पर सतर्कता निदेशालय ने कार्रवाई शुरू की।

विजिलेंस विभाग ने शिकायतकर्ता को धरमगढ़ स्थित चकमा के सरकारी आवास पर बुलाकर जाल बिछाया। वहां उन्होंने खुद नोटों की गड्डियां लीं और टेबल की दराज में छिपा दिया। बाद में हैण्ड वॉश और दराज पर पॉजिटिव केमिकल रिएक्शन मिला, जिससे रिश्वत की पुष्टि हुई। चकमा के आवास की तलाशी के दौरान 47 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। जांच अभी जारी है और अन्य दस्तावेजों तथा डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

धीमान चकमा त्रिपुरा के कंचनपुर के निवासी हैं और एनआईटी अगरतला से कंप्यूटर साइंस में स्नातक हैं। यूपीएससी पास करने से पहले वे भारतीय वन सेवा (IFS) में भी कार्यरत थे। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस गिरफ्तारी ने ओडिशा की नौकरशाही में हड़कंप मचा दिया है और यह मामला व्यापक जांच के दायरे में है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई