महासमुंद में बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, प्रदेश के 26 जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ीपार में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान राधेश्याम दीवान (35) और उनकी पत्नी रत्ना बाई दीवान (30) के रूप में हुई है। इनके साथ खेत में काम कर रही उमेश्वरी दीवान (30) भी घायल हुई हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब दोपहर करीब 3 बजे तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। राधेश्याम और रत्ना की मौके पर ही मौत हो गई।

इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर और बेमेतरा को छोड़कर शेष जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। बुधवार को बस्तर संभाग में हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। रायपुर में भी कुछ देर बौछारें पड़ीं।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो 1 जून से 30 जुलाई तक राज्य में 623.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 12% अधिक है। जुलाई में अब तक 453.5 मिमी बारिश हुई है। बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1055.1 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 326 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई