भरुच में संगवी ऑर्गेनिक्स फैक्ट्री में भीषण आग

गुजरात। गुजरात के भरुच जिले के जीआईडीसी पनोली क्षेत्र में स्थित संगवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

अब तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग से फैक्ट्री परिसर में काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने फैक्ट्री के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया है, ताकि लपटें पास की अन्य यूनिट्स तक न फैल सकें।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संगवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड केमिकल्स और फार्मा सेक्टर में काम करने वाली प्रमुख कंपनी मानी जाती है। आग की वजह से फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दमकल विभाग ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। इस घटना ने एक बार फिर GIDC भरुच क्षेत्र में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई