जबलपुर में खौफनाक वारदात: 5 टुकड़ों में मिला युवक का शव, सिर अब भी लापता

मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक नाले से अज्ञात युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है। शव के पांच टुकड़े किए गए हैं और सिर अब भी गायब है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक के दोनों हाथ, पैर और धड़ नाले से अलग-अलग बरामद हुए हैं, जबकि सिर गायब है। शव की हालत काफी खराब थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव कई दिनों से नाले में पड़ा था। गर्मी और नाले में पड़े रहने से शव बुरी तरह से गल चुका था। पुलिस को शव की कलाई पर ‘MANJU’ और ‘PARAM’ नाम गुदे हुए मिले हैं, जिससे युवक की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर गोहलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच में हिस्सा लिया। पुलिस को शक है कि यह हत्या किसी रंजिश या विवाद के चलते की गई है। शव को निर्ममता से टुकड़ों में काटा गया है, जो किसी पेशेवर अपराधी की ओर इशारा करता है।

गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की पहचान और आरोपियों की तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और युवक की पहचान के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट से भी मिलान कर रही है। साथ ही जिले के सभी पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई