रायपुर में शराब दुकान में खौफनाक वारदात, बदमाशों ने चाकू से किया हमला

रायपुर। रायपुर में एक बार फिर शराब दुकान में चाकूबाजी की वारदात हुई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश एक व्यक्ति को घेरकर उससे पैसे लूटने की कोशिश कर रहे हैं, फिर उस पर चाकू से अटैक कर दिया। जिसके बाद पीड़ित घायल अवस्था में पुलिस थाने पहुंचा। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, यह घटना मंगलवार रात 9:30 बजे की है। योगेश धनगर अपने दोस्त रामधन यादव के साथ शराब खरीदने के लिए देशी शराब भट्टी मोवा गया था। अंदर काफी भीड़ भाड़ था। इस दौरान स्कूटी में 3-4 बदमाश आए। बदमाशों ने योगेश धनगर को जेब में रखे 500 रुपए को लूटने के लिए घेर लिया। जब रामधन और योगेश ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में योगेश के हाथ में चोटें आई है। इसके बाद वो पंडरी पुलिस थाने में गया। उसने देखा कि पुलिस थाने में पहले से ही दो व्यक्ति बैठे हुए थे, वह भी जख्मी थे। बदमाशों ने उनके पीठ में भी चाकू मार कर लूटपाट की थी। दोनों ही घटनाओं में बदमाश वही थे। बताया जा रहा है कि, इस मामले में पंडरी पुलिस ने FIR दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई