होम सेक्रेटरी ने अचानक थाने में दी दबिश, परिसर में मचा हड़कंप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग के अपर प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने बिलासपुर जिले के सकरी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद सुविधाओं के साथ ही पुलिस के कामकाज की जानकारी ली।उन्होंने पुलिसकर्मियों से ऑनलाइन FIR करने का तरीका भी पूछा। जिले में प्रवास के दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के साथ ही धान खरीदी व्यवस्था का हाल जाना और किसानों की समस्याएं भी सुनी।

राज्य शासन के गृह विभाग के अपर प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ शुक्रवार बिलासपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अफसरों से चर्चा की, जिसके बाद हिर्री स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर अवनीश शरण और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में प्रभारी सचिव ने किसानों से चर्चा की। उनकी समस्याओं को जाना। किसानों को होने वाली समस्याओं का निराकरण करने समितियों को निर्देश दिया। प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान धान का वजन मापकर खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button