मुंगेली जिले के जरहागांव थाने में होली मिलन समारोह आयोजित

मुंगेली जिले के जरहागांव थाने में होली मिलन समारोह का आयोजन सादगीपूर्ण ढंग से किया गया, जिसमें नगर और आसपास के लोग शामिल हुए। जबकि देशभर में होली का पर्व 14 मार्च को धूमधाम से मनाया गया, वहीं छत्तीसगढ़ के कई थानों में पुलिस परिवार ने 15 मार्च को होली मनाई। जरहागांव थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई थाना प्रभारी सुशील कुमार बंछोर ने की। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए होली की बधाई दी। साथ ही, उन्होंने नगरवासियों को आश्वस्त किया कि जरहागांव पुलिस का मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र के सभी गांवों में अपराध मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण बनाना है।
इस होली मिलन समारोह में पुलिस और नागरिकों के बीच सौहार्द्र और विश्वास का माहौल देखने को मिला, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई