हिट एंड रन स्कीम के तहत दो परिवारों को मिला 2-2 लाख मुआवजा: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे

सारंगढ़-बिलाईगढ़। मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर स्कीम 2022 के तहत हिट एंड रन मामलों में सारंगढ़ के दो पीड़ित परिवारों को मुआवजा स्वीकृत किया गया है।

कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त डॉ. संजय कन्नौजे ने वर्ष 2023 के दो मामलों में जांच प्रतिवेदन और अनुशंसा के आधार पर मृतक राजकुमार सिदार और दयाराम सिदार के वारिसों को 2-2 लाख रुपये की राशि मंजूर की है।

ग्राम टिमरलगा निवासी 28 वर्षीय राजकुमार सिदार और ग्राम मल्दा-ब निवासी 64 वर्षीय दयाराम सिदार की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हो गई थी। आदेश के अनुसार, राजकुमार की पत्नी नीरा सिदार और दयाराम की पत्नी भूमिसूता सिदार को प्रतिकर राशि प्रदान की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई