नवरात्र में गरबा उत्सव पर सख्त निगरानी रखेगा हिन्दू युवा मंच

राजनांदगांव। हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने नवरात्र पर्व के अवसर पर गरबा पंडालों में परंपरा और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। मंच ने आयोजनकर्ताओं से कहा है कि वे देवी-देवताओं के प्रतीकात्मक स्वरूप वाली थीम का प्रयोग न करें, छोटे या भड़काऊ कपड़े पहनकर आने वाली युवतियों को पंडाल में प्रवेश न दें और अश्लील या फूहड़ बॉलीवुड गीतों को बजाने से बचें।

जिला प्रभारी किशोर माहेश्वरी के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष सुरेश लोहमार, शहर अध्यक्ष राजा ताम्रकार एवं जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में मंच ने विज्ञप्ति जारी कर गरबा उत्सव को धार्मिक और पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की है। मंच ने कहा कि यदि किसी आयोजन में देवी-देवताओं का अनादर किया गया या फूहड़ता दिखाई गई, तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा और आयोजन को तुरंत बंद करा दिया जाएगा।

हिन्दू युवा मंच ने गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला हेल्प डेस्क बनाने और केवल धार्मिक उद्देश्य से पंडाल का उपयोग करने की भी हिदायत दी है। साथ ही सभी महिलाओं और युवतियों से मर्यादित वस्त्र पहनने की अपील की गई है।

मंच ने साफ कहा है कि यदि चेतावनी के बावजूद कोई पंडाल नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई