रतनपुर में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया हिंदू नववर्ष और नवरात्रि उत्सव

रतनपुर: धर्मनगरी रतनपुर में हिंदू नववर्ष और नवरात्रि का उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। पूरा नगर भगवा रंग में रंगा नजर आया और हर ओर ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे। इस आयोजन ने नगरवासियों के लिए आस्था और उत्साह का माहौल बना दिया।

शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सिद्धिविनायक मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़े। शोभायात्रा तुलजा भवानी मंदिर, करैयापारा, महामाया चौक होते हुए हाई स्कूल तक पहुंची। इस दौरान भगवान श्रीराम, हनुमान जी और मां काली की सुंदर झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

हनुमान और मां काली की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

हनुमान जी की झांकी के साथ भक्त पैदल चलते नजर आए, जबकि मां काली की झांकी में भक्तों का जोश देखते ही बनता था। उनकी नृत्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवाओं की टोली पूरे जोश के साथ सड़कों पर भक्ति में लीन होकर झूमती रही। पूरा नगर राममय हो गया।

महाआरती के साथ हुआ समापन

रात्रि 11:30 बजे हाई स्कूल के पास भव्य महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण जयकारे लगाए और भगवान श्रीराम की आराधना की। इस दिव्य आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रतनपुर आस्था और भक्ति की पवित्र भूमि है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई