बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या, इलाके में सनसनी

दिनाजपुर। बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में एक हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन्हें घर से जबरन उठाया और पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान भाबेश चंद्र रॉय (58) के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद की स्थानीय इकाई के उपाध्यक्ष थे।
गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे भाबेश को एक फोन आया, जिसके बाद चार लोग दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उनके घर पहुंचे। चारों ने भाबेश को जबरन घर से उठा लिया और नाराबारी गांव की ओर ले गए। वहां ले जाकर उन्होंने भयंकर पिटाई की, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। किसी तरह अधमरी हालत में भाबेश घर लौटे, जहां परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में देखा। तुरंत दिनाजपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
भाबेश की पत्नी शांतना रॉय ने बिराल पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अगवा करने वाले लोग पहले फोन कर यह पुष्टि कर चुके थे कि भाबेश घर पर हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

कौन थे भाबेश चंद्र रॉय?
भाबेश रॉय हिंदू समुदाय में एक प्रभावशाली चेहरा थे। बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद की स्थानीय इकाई के उपाध्यक्ष के तौर पर समाजसेवा में सक्रिय थे। उनकी हत्या से हिंदू समुदाय में डर और आक्रोश का माहौल है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई