Hindi Horoscope Today, आज का राशिफल, 1 दिसंबर 2025
Hindi Horoscope Today: कैसा होगा आज का दिन

दिल्ली। 1 दिसंबर 2025, सोमवार को चंद्रमा रेवती नक्षत्र से मीन उपरांत मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में गुरु और चंद्रमा के बीच बन रहे नवम-पंचम योग के साथ सूर्य से पंचम भाव का शुभ प्रभाव कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा।
खासतौर पर वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों को आज बड़े अवसर, मान-प्रतिष्ठा और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। महीने के पहले दिन ग्रहस्थिति कई लोगों के लिए भाग्यवृद्धि का संकेत दे रही है।
मेष: आज का दिन खर्चों वाला रहने की संभावना है। मानसिक तनाव और अनावश्यक बहस से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दिन का दूसरा भाग राहत देगा।
उपाय: गीता का तृतीय अध्याय पढ़ें।
वृषभ: भाग्य का मजबूत साथ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग बढ़ेगा। पेंडिंग काम पूरे होंगे। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं।
उपाय: मंदिर में गीता का दान करें।
मिथुन: आर्थिक मामलों पर ध्यान दें, खर्च बढ़ सकता है। योजनाओं में बदलाव की स्थिति बनेगी। बिजनेस में दोपहर बाद लाभ।
उपाय: गायत्री मंत्र जप करें।
कर्क: चुनौतियां आएंगी, पर अनुभवियों का सहयोग भी मिलेगा। जोखिम से बचें। नौकरी में दबाव रह सकता है।
उपाय: गीता के 11वें अध्याय का पाठ करें।
सिंह: सरकारी क्षेत्र में अवसर मिल सकता है। उच्च शिक्षा और करियर में उन्नति। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय: विष्णु पूजा करें और फल का दान करें।
कन्या: शिक्षा, प्रबंधन और कारोबार में सफलता मिलेगी। काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन लाभदायक दिन।
उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला: कार्यस्थल पर सफलता, यात्रा योग और आर्थिक लाभ। लव लाइफ अनुकूल।
उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा पढ़ें।
वृश्चिक:
आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में संयम जरूरी।
उपाय: तुलसी की मंजरी चढ़ाएं।
धनु: कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर। रिश्तों में मधुरता।
उपाय: विष्णु चालीसा पढ़ें।
मकर: आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति, महत्वपूर्ण डील का योग।
उपाय: शिव अभिषेक करें।
कुंभ: उलझन भरा दिन, विरोधियों से सतर्क रहें। जल्दबाजी न करें।
उपाय: श्रीरामरक्षा स्तोत्र पढ़ें।
मीन: नौकरी में बड़ा अवसर, पर सतर्कता जरूरी। आय-व्यय दोनों बढ़ेंगे।
उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा पढ़ें।





