तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत 1 की हालत गंभीर

राजिम। गोबरा- नवापारा थाना क्षेत्र में एक दर्नाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में 1 युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवागांव की है, जहां दो युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से धान लेकर आ रही ट्रक ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस दौरान 1 युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। वही मौके पर पहुंचे गोबरा-नवापारा पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर सड़क को क्लीयर किया।





