रायपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, यूथ कांग्रेस नेता पर कई वाहनों को टक्कर मारने का आरोप

रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपारा इलाके में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि स्कॉर्पियो यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर चला रहे थे। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्होंने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो अत्यधिक तेज गति में थी और अचानक हुई टक्करों से कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना का पूरा दृश्य आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसमें वाहन के अनियंत्रित होकर इधर-उधर टकराने के दृश्य साफ नजर आ रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि टक्कर के बाद भी चालक और उसके साथी वाहन से उतरकर हंगामा करने लगे। इससे नाराज लोगों ने राहुल ठाकुर और उसके साथियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ते देख आरोपी वाहन समेत मौके से फरार हो गए।

कुछ समय बाद राहुल ठाकुर अपने साथियों के साथ दोबारा इलाके में पहुंचा, जिससे तनाव और बढ़ गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल ठाकुर और उसके साथी पारस वाधवा को हिरासत में ले लिया।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आधी रात को ही कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वाहन को नहीं रोका जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। टक्कर से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हथियार से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई