तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 5 से ज्यादा लोग घायल

कवर्धा। शहर में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिला रहा है। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 5 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए है। घटना कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम महाराजपुर के सोनपुर चौक में बीती रात हादसा हुआ है, जहां कार सवार 5 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए हैं। मौके पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रफ्तार काफी तेज होने के कारण वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई