हाईकोर्ट ने डॉक्टरों पर दर्ज केस खारिज किए, कहा:ये सिर्फ आपसी झगड़ा था

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डॉक्टर सुधा, डॉक्टर रवि शेखर और कमला के खिलाफ दर्ज दो आपराधिक मामलों को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि ये केस निजी दुश्मनी की वजह से किए गए थे और इनमें कोई अपराध नहीं बनता।
दरअसल, राज शेखर नाम के एक व्यक्ति ने इन तीनों के खिलाफ दो बार एफआईआर दर्ज करवाई थी – पहली 14 अक्टूबर 2021 को और दूसरी 5 अगस्त 2024 को। इन मामलों में धोखाधड़ी, जालसाजी जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं।
लेकिन हाईकोर्ट ने जांच के बाद कहा कि यह पूरा मामला सिविल (आपसी) विवाद का है, इसमें कोई आपराधिक मंशा नजर नहीं आती। ऐसे केस अदालत का समय खराब करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल होता है। इसी वजह से कोर्ट ने दोनों एफआईआर को रद्द कर दिया।





