हाईवे जाम पर हाईकोर्ट नाराज़, सरकार से मांगा जवाब

बिलासपुर: कुछ रसूखदार लड़कों ने नई कार का जश्न मनाने के लिए नेशनल हाईवे-130 पर अपनी लग्जरी गाड़ियाँ खड़ी करके रास्ता जाम कर दिया। इन लड़कों ने रील्स बनाने के लिए हाईवे पर खूब हंगामा किया, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हुई।

पुलिस ने इस मामले में सिर्फ जुर्माना लगाकर कार्रवाई खत्म कर दी। किसी की गाड़ी जब्त नहीं की गई और न ही उनका नाम और गाड़ी नंबर साफ़-साफ़ बताए गए। पुलिस की इसी ढीली कार्रवाई पर अब हाईकोर्ट ने सख्त नाराज़गी जताई है।

सोमवार को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की बेंच ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि गाड़ियों की जब्ती क्यों नहीं हुई, इसका जवाब राज्य सरकार को शपथपत्र के साथ देना होगा।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

पुलिस के मुताबिक रतनपुर रोड पर 6 कारें खतरनाक तरीके से चल रही थीं और सोशल मीडिया पर इनका वीडियो भी वायरल हुआ। एडिशनल एसपी ने बताया कि चालान 2000-2000 रुपये का काटा गया, लेकिन जिन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई हुई उनके नाम और गाड़ियों के नंबर साफ़ नहीं बताए।

हाईकोर्ट अब इस पूरे मामले में सरकार से जवाब मांग रहा है कि ऐसी लापरवाही क्यों हुई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई