हाईकोर्ट नाराज़: NTPC और SECL के भारी वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं पर मांगा सख्त जवाब

बलरामपुर-रामानुजगंज। नेशनल हाईवे-343 पर NTPC और SECL के भारी वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों कंपनियों से शपथ पत्र के जरिए जवाब मांगा था, लेकिन अब तक दिए गए जवाब से कोर्ट संतुष्ट नहीं है।

कोर्ट ने कहा कि सड़क की खराब हालत और भारी वाहनों की लापरवाही से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने कंपनियों से ठोस कार्रवाई का प्लान मांगा था।

आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने दोनों कंपनियों को दोबारा निर्देश दिए कि वे शपथ पत्र में पूरी जानकारी और ठोस कदमों का विवरण देकर जवाब पेश करें। कोर्ट ने साफ कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए कंपनियों को गंभीरता से काम करना होगा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत कदम उठाने होंगे।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई